- 2 अप्रैल को शाम 6 बजे से विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन चैत्र पूर्णिमा यानी 2 अप्रैल (गुरुवार) को होगा। मंदिर में शाम 6 बजे से विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
भक्ति कार्यक्रमों की होगी श्रृंखला
आयोजन के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय के अनुसार, हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मोनी व्यास जी और उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पलामू में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
हनुमान जी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान को भगवान श्रीराम का परम भक्त माना जाता है। वे शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी के अनुसार, हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार भी माना जाता है और उनकी पूजा से जीवन के संकट दूर होते हैं, इसी कारण उन्हें “संकट मोचन” कहा जाता है।
पूरे उत्साह से मनाया जाएगा पर्व
मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का अवतरण विश्व कल्याण के लिए हुआ था। यही वजह है कि देशभर में यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।