Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़: पाकुड़ जिले के हिरनपुर इलाके में बुधवार को गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब KYC अपडेट नहीं होने पर उपभोक्ताओं को गैस देने से मना कर दिया गया। घटना विभूति पोखर के पास की है, जहां बड़ी संख्या में लोग गैस लेने पहुंचे थे।
घंटों इंतजार के बाद बढ़ा गुस्सा
जानकारी के अनुसार, महेशपुर गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को KYC अपडेट के नाम पर करीब दो घंटे तक लाइन में खड़ा रखा गया। इसके बाद बिना KYC के गैस देने से इनकार कर दिया गया, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: चतरा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की शराब जब्त-3 तस्कर गिरफ्तार
KYC अनिवार्यता पर विवाद
एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि नियमों के तहत KYC अपडेट कराना जरूरी है और इसके बिना गैस वितरण संभव नहीं है। वहीं, उपभोक्ताओं का आरोप है कि पहले से ही गैस बुकिंग में दिक्कतें हैं और अब इस नियम से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने मांग की कि फिलहाल पुराने खाते के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत
स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गैस वितरण फिर से शुरू हुआ और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई।
व्यवस्था सुधार की उठी मांग
घटना के बाद उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार और KYC प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।