IPL 2026 से पहले बड़ा झटका: महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती दो हफ्ते रहेंगे बाहर

Samachar Post डेस्क, रांची: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए IPL 2026 से पहले निराशाजनक खबर सामने आई है। पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में मैदान से बाहर रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में टीम के शुरुआती मुकाबलों में उनकी अनुपस्थिति लगभग तय मानी जा रही है। टीम ने संदेश के अंत में लिखा “Get well soon, Thala!”

आज से IPL 2026 का आगाज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन की शुरुआत आज से हो रही है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि इस बार IPL की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी। पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे रांची, राज्यपाल ने किया स्वागत, उलिहातू के लिए रवाना

शेड्यूल में बदलाव

पहले जारी शेड्यूल के अनुसार 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मुकाबले खेले जाने थे। अब पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के अलग-अलग शहरों में 50 और मैच होंगे। हालांकि पहले 84 मैचों की चर्चा थी, लेकिन इस सीजन में मुकाबलों की संख्या कम रखी गई है।

संबंधित खबरें