- रायपुर में 30 मार्च से शुरू होंगे खेल, राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव रखने वाली कोच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
Samachar Post डेस्क, रांची: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की भागीदारी इस बार खास होने जा रही है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में लोहरदगा की बेटी सुविज्ञा कुमारी कबड्डी टीम का नेतृत्व करेंगी। लोहरदगा जिले के निंगनी गांव की रहने वाली सुविज्ञा कुमारी ने कबड्डी में अपनी अलग पहचान बनाई है। खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में उनका अनुभव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए खास बनाता है। उनके नेतृत्व में झारखंड की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय प्रतिभाओं का संगम
यह प्रतियोगिता देशभर की जनजातीय प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहने की संभावना है। सुविज्ञा कुमारी अपने अनुशासन, तकनीकी समझ और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल के लिए जानी जाती हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम के प्रदर्शन में निखार आने की उम्मीद है। उन्होंने पहले भी कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी और कोच के रूप में अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बड़ा झटका: महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती दो हफ्ते रहेंगे बाहर
जिले में खुशी की लहर
उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य मदन मोहन पांडे, रामस्वरूप प्रसाद, कोच प्रकाशित मिंज समेत अन्य खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।