Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI को बड़ा झटका लगा है। संगठन के सक्रिय एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने बुधवार को खूंटी में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। हाबिल मुंडू पर झारखंड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
हथियार पुलिस को सौंपे
आत्मसमर्पण के दौरान हाबिल मुंडू ने खूंटी के एसपी और डीसी की मौजूदगी में अपने हथियार विधिवत रूप से सौंपे। प्रशासन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, जो राज्य सरकार की नई सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास का संकेत है।
यह भी पढ़ें: रातू रोड के प्रत्याशी ने पार्षदों को रिसॉर्ट में कैद, डिप्टी मेयर की सीट पर सियासी जंग तेज
उग्रवाद छोड़ने का कारण
सरेंडर के बाद हाबिल मुंडू ने स्वीकार किया कि संगठन की खोखली विचारधारा और पुलिस के लगातार दबाव के कारण वह उग्रवाद छोड़ने को मजबूर हुआ। उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
सरेंडर नीति का असर
प्रशासन के अनुसार, राज्य सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। कई उग्रवादी धीरे-धीरे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में मदद मिल रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।