- झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर सीएम की हाई लेवल मीटिंग
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहारों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के डीसी और एसपी के अलावा मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी भी शामिल हुए।
बैठक में उठाए गए प्रमुख कदम
शांति और सुरक्षा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अलर्ट मोड में अधिकारी सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में की जाएगी ताकि किसी भी स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी, जुलूस और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, अफवाह और भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। स्थानीय शांति समितियों के साथ समन्वय, जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वे शांति समितियों के साथ बैठक करें और भाईचारे को बनाए रखने पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: रवीन्द्र उरांव बने बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष, निर्विरोध जीत
सीएम का संदेश
बैठक के अंत में हेमंत सोरेन ने दोहराया कि “हर हाल में शांति बनी रहनी चाहिए”। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें ताकि सभी नागरिक बिना किसी डर के त्योहार का आनंद ले सकें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।