Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद : झारखंड के धनबाद स्थित IIT ISM धनबाद के पूर्व छात्र मयंक पुरोहित ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 33वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ आईआईटी आईएसएम परिसर में भी खुशी का माहौल है।
2016–2020 बैच के छात्र रहे
मयंक पुरोहित ने वर्ष 2016 से 2020 बैच में आईआईटी आईएसएम से माइनिंग मशीनरी शाखा में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के दौरान ही वे अपनी मेहनत और लगन के लिए जाने जाते थे।\
यह भी पढ़ें: इटखोरी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; दोस्त की शादी से लौट रहे थे घर
किसान परिवार से आते हैं
मयंक मूल रूप से राजस्थान के फलोदी के रहने वाले हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी
बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मयंक ने कुछ समय तक कैप जेमिनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
पहले भी हासिल कर चुके हैं बड़ी सफलता
सूत्रों के अनुसार, मयंक ने इससे पहले वर्ष 2024 में IFS परीक्षा में ऑल इंडिया 7वां रैंक प्राप्त किया था। अब UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 33वां स्थान हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।
संस्थान में खुशी का माहौल
मयंक की सफलता पर IIT ISM धनबाद के शिक्षक, छात्र और पूर्व छात्र काफी उत्साहित हैं। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।