चतरा में होमगार्ड बहाली की तारीख बदली, अब 1 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Rupa Kumari | March 24, 2026 | 03:59 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा जिले में होमगार्ड बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया की नई तिथियां जारी करते हुए बताया कि अब शारीरिक जांच (फिजिकल टेस्ट) और लिखित परीक्षा 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को सुबह 6 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर पलामू अलर्ट, पाटन के दो दर्जन गांवों में पुलिस का फ्लैग मार्च

प्रखंडवार तय हुआ शेड्यूल

भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए प्रखंडवार तिथियां निर्धारित की गई हैं..

  • 1 अप्रैल: कान्हाचट्टी
  • 2 अप्रैल: गिद्धौर
  • 4 अप्रैल: लावालौंग
  • 6 अप्रैल: पत्थलगड्डा
  • 7 अप्रैल: मयूरहंड
  • 8 अप्रैल: कुन्दा
  • 9-10 अप्रैल: चतरा सदर
  • 11 अप्रैल: इटखोरी
  • 13 व 15 अप्रैल: हंटरगंज
  • 16-17 अप्रैल: सिमरिया
  • 18 व 20 अप्रैल: प्रतापपुर
  • 21-22 अप्रैल: टंडवा
  • 23 अप्रैल: शहरी तकनीकी व गैर-तकनीकी अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य फिजिकल टेस्ट के दौरान तय मानकों का पालन जरूरी नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर

जिला प्रशासन ने कहा है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें। कुल मिलाकर, नई तारीखों के साथ अब अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

Share this news

संबंधित खबरें