- लंबित बिल और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: बोकारो में वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से पहले डीसी अजय नाथ झा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण कर वित्तीय कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने लंबित बिलों और भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने खातों के समायोजन पर भी ध्यान देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा और नियमों के अनुसार पूरे किए जाएं।
समस्या होने पर तुरंत दें जानकारी
डीसी ने जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को सूचित करें। साथ ही डीडीसी को विभागों के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें: योगेंद्र साव के निष्कासन पर सियासी घमासान, तेली समाज ने कांग्रेस पर बनाया दबाव
साफ-सफाई और व्यवस्था पर संतोष
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव और कार्य व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। डीसी ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रयास है कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।