गैस सिलेंडर और पेट्रोल की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी के लिए बनाया जा रहा कृत्रिम संकट: बाबूलाल मरांडी

Meenu | March 14, 2026 | 10:59 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राज्य में गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गैस सिलेंडर या पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि कुछ लोग जानबूझकर कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं ताकि कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा सके। झारखंड विधानसभा में बोलते हुए मरांडी ने सरकार से मांग की कि वह साफ करे कि पहले राज्य में कितने गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती थी और वर्तमान में उनकी खपत कितनी है। मरांडी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर आपूर्ति में बाधा डालकर कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं, ताकि उनके करीबी लोग गैस सिलेंडर और पेट्रोल की कालाबाजारी कर सकें।

यह भी पढ़ें :चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

हापुड़ का उदाहरण भी दिया

नेता प्रतिपक्ष ने उदाहरण देते हुए हापुड़ का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वहां समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे। मरांडी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि कालाबाजारी में किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

आम लोगों को न हो परेशानी

उन्होंने सरकार से मांग की कि आम लोगों को परेशान कर किसी को भी कालाबाजारी का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही सरकार को आपूर्ति व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए ताकि लोगों को जरूरी चीजों की कमी का सामना न करना पड़े।

Share this news

संबंधित खबरें