Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में सोमवार सुबह 8:42 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। नगर निगम के 53 वार्डों में बने सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सबसे पहले एटीआई सभागार स्थित बूथ पर जितेंद्र कुमार ने वोट डालकर “फर्स्ट वोटर” बनने का गौरव हासिल किया।
“मतदान सबसे पहले”
जितेंद्र कुमार (उम्र करीब 55 वर्ष) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे हमेशा मतदान को सबसे जरूरी काम मानते हैं। उन्होंने कहा, “छोड़-छाड़ के सब काम पहले करें, मतदान सबसे पहले। जब से मैं वोटर बना हूँ, आज पहली बार अपने मत का इस्तेमाल कर रहा हूँ। मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि सबसे पहले वोट डालूं। उनकी इस पहल ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह निकाय चुनाव 2026: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पत्नी संग किया मतदान, लोगों से की अपील
हर वर्ग में उत्साह
रांची के मतदाता इस बार भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग कतार में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शहर में साफ दिख रहा है कि लोग सक्रिय रूप से नगर सरकार चुनने में हिस्सा लेना चाहते हैं।
909 बूथों पर कड़ी सुरक्षा और सुविधाएं
रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा व्हीलचेयर की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, कुछ बूथों पर सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं की सुविधा और सहभागिता बढ़ाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में लोकतंत्र का यह उत्सव उत्साह और अनुशासन के साथ जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।