Samachar Post रिपोर्टर,रांची :वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने रांची के मुरहा गांव में बच्चों के लिए सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को ड्रॉइंग कॉपी, रंगीन पेंसिल, शार्पनर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
यह भी पढ़ें :गिरिडीह निकाय चुनाव के बाद हिंसा, फायरिंग में दो घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार
शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाना था। ग्रामीण परिवेश में संसाधनों की कमी को देखते हुए ट्रस्ट ने शिक्षा से जुड़ी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बिजली समस्या को देखते हुए इमरजेंसी लाइट का वितरण मुरहा गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए बच्चों को इमरजेंसी लाइट भी दी गई। इससे वे रात में भी आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे और आवश्यक कार्य पूरा कर पाएंगे।
ट्रस्ट सदस्यों ने दिया प्रेरणा संदेश
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी योगाचार्य ऋषिकेश समेत साहिल श्रीवास्तव, अभय राज, मनीष कुमार और मुस्कान कुमारी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। वायोधा फाउंडेशन ट्रस्ट शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
Reporter | Samachar Post