Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान 16 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ट्रेन संख्या 18309 एक्सप्रेस के रांची पहुंचते ही RPF ने कोच S-7 की तलाशी ली। सीट नंबर 4 पर बैठे मोहन सिंह (41), निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा के पास एक नीला पिट्ठू बैग संदिग्ध मिला। तलाशी लेने पर बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा बरामद हुआ। मोहन सिंह से पूछताछ के बाद उसी कोच की सीट नंबर 64 पर बैठे राहुल पांडेय (32), निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश की जांच की गई। उसके लाल और ग्रे रंग के बैग से भी गांजा बरामद हुआ।
8 पैकेट, कीमत करीब 8 लाख रुपये
सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर कुल 8 पैकेट गांजा जब्त किए गए 5 पैकेट मोहन सिंह और 3 पैकेट राहुल पांडेय के पास से। कुल वजन 16 किलो और अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश में अवैध बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें :झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व मंत्री के बेटे-दामाद की रिवीजन याचिका खारिज
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 20(बी)(टू)(बी)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को जब्त माल के साथ 24 फरवरी 2026 को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, एएसआई अनिल कुमार समेत RPF पोस्ट और फ्लाइंग टीम रांची के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
Reporter | Samachar Post