Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत रांची में सुबह से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती घंटों में कई बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिली।
दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
रांची नगर निगम 24.90%, बुंडू नगर पंचायत 39.77% अधिकारियों के मुताबिक, बुंडू में मतदान की रफ्तार रांची नगर निगम के मुकाबले थोड़ी तेज रही।
यह भी पढ़ें: हरमू में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने किया मतदान, जनता से मतदान की अपील की
मतदान का समय और सुरक्षा
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन ने सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे समय से अपने बूथ पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने अधिकार का प्रयोग करें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।