Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नगर निकाय चुनाव के दौरान रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में इदरीसीया तंजीम स्कूल स्थित बूथ के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। विवाद की शुरुआत वोटरों को प्रभावित करने के आरोप से हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों तरफ से समर्थक जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने किया नियंत्रण
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर माहौल शांत कराया। थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: फर्जी निकला दक्ष विश्वविद्यालय, UGC ने छात्रों को चेताया
थाना प्रभारी का बयान
हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट बूथ के बाहर हुई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।