Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें जांबाज पायलट भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की कामना की।
यह भी पढ़ें :राधाकृष्ण किशोर का दावा : “गरीबों के आंसू पोंछेगा और झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा यह बजट”
प्रभावित परिवारों को सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। जरूरतमंद परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन को राहत एवं सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
हादसे की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तकनीकी खराबी या प्रतिकूल मौसम के कारण हुआ हो सकता है। फिलहाल राज्य और जिला प्रशासन मिलकर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Reporter | Samachar Post