Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले में नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत मतदान पूरे उत्साह के साथ जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल 38.60% वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
DC और SP ने संभाली कमान
जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में मतदान हो रहा है। जिले की डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन खुद मैदान में उतरकर संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया और मतदाताओं से भी बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: बोकारो में वोटिंग जारी, 1 बजे तक चास में 26.50% और फुसरो में 35.60% मतदान
दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
- मेदिनीनगर नगर निगम : 36.24%
- छतरपुर : 36.46%
- हरिहरगंज : 39%
- हुसैनाबाद : 41.46% (सबसे अधिक)
- विश्रामपुर : 39.86%
अंकड़ों से स्पष्ट है कि हुसैनाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक वोटिंग हुई, जबकि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया।
सुरक्षा और व्यवस्था
जिलेभर में पुलिस बल, दंडाधिकारी और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण हो रहा है।
मतदाताओं में उत्साह
सुबह से ही युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाताओं ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।