Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में सोमवार को नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शहरों और कस्बों के पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार कुल 43,33,574 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे, जिनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
मेयर और पार्षद के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर
यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है। उम्मीदवार किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से मैदान में हैं। मेयर पद के लिए गुलाबी बैलेट पेपर, पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर इस बार NOTA (None of the Above) का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें: झरिया नगर निगम चुनाव में बवाल: टायर जलाकर सड़क जाम, कई बूथों पर मतदान प्रभावित
48 नगर निकायों में मतदान
राज्य में कुल 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद, 19 नगर पंचायत इन 48 निकायों के 1087 वार्डों में कुल 4304 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 13 निकायों में चुनाव 2020 से लंबित थे, जबकि राजधानी रांची समेत कई जगहों पर 2022 से चुनाव नहीं हो पाए थे।
पहचान पत्र के कई विकल्प
मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) के अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों को भी मान्यता दी है। जिनके पास वोटर आईडी नहीं है, वे वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राज्य सरकार ने मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग बिना किसी बाधा के मतदान कर सकें।
27 फरवरी को होगी मतगणना
शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना 27 फरवरी को होगी, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि राज्य के शहरों और कस्बों की कमान किसके हाथ में जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।