Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा में नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। दोपहर बाद मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक दोनों शहरी निकायों में लगभग आधे से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
मिहिजाम नगर परिषद में 49.19 प्रतिशत मतदान
मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में तीन बजे तक 49.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह की अपेक्षा दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी। कई बूथों पर महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
यह भी पढ़ें :झारखंड निकाय चुनाव: गुमला में झड़प, बोकारो में बोगस वोटिंग के तीन मामले
जामताड़ा नगर पंचायत में 52.31 प्रतिशत मतदान
जामताड़ा नगर पंचायतक्षेत्र में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहा। यहां तीन बजे तक 52.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई वार्डों में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। शुरुआती सुस्ती के बाद दोपहर तक मतदान की रफ्तार तेज हो गई।
शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान
जिले के किसी भी हिस्से से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि शाम तक मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी। फिलहाल सभी की निगाहें अंतिम मतदान आंकड़ों पर टिकी हैं।
Reporter | Samachar Post