Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। दोनों हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर मुख्यमंत्री ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घरों से निकलें और बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें :पलामू में दोपहर 1 बजे तक 38.60% मतदान, DC-SP खुद मॉनिटरिंग में
11 बजे तक कम दिखी शहरी मतदान दर
इस बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है। उन्होंने भी मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने की अपील की।
बूथ के बाहर छिटपुट घटनाएं
बूथों के बाहर हुई कुछ घटनाओं पर आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों के अंदर किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। जो भी विवाद सामने आए हैं, वे बूथ परिसर के बाहर समर्थकों के बीच हुए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है। फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Reporter | Samachar Post