an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में तालाब किनारे एक पेड़ से युवक और नाबालिग लड़की का शव मिलने से पूरे इलाके में मातम छा गया। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने पेड़ पर लटके दोनों शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
जांच जारी
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल का जायजा लिया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में 22 साल की पूनम की संदिग्ध मौत से सनसनी
मृतकों की पहचान
16 वर्षीय सोनी कुमारी, रमेश चीक बड़ाईक परिजनों के अनुसार, सोनी 21 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। दो दिन तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गांव में मातम
दो दिन बाद घटना सामने आने पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीण बुरी तरह टूट गए हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।