Samachar Post डेस्क, गिरिडीह : गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने अभियान और तेज कर दिया है। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस लाइन पपरवाटांड़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
तीन साइबर ठग दबोचे गए
प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि सीएसपी (साइबर) आबिद खान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष मंडल, रंजीत कुमार मंडल और रामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों अलग-अलग साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त थे और तकनीकी माध्यमों से लोगों को निशाना बनाते थे।
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में मूलनिवासी संघ का प्रदर्शन, यूजीसी बिल 2026 लागू करने की मांग
मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है। उनके पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्हीं उपकरणों का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा था।
नेटवर्क की जांच जारी, अभियान रहेगा तेज
पुलिस का कहना है कि जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस कप्तान ने साफ कहा कि आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।