Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के डुमरी में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब डुमरी-फुसरो रोड के घुटवाली इलाके से एक अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव की पहचान पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के रूप में की है। मामला निमियाघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें :बोकारो में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर डुमरी-फुसरो रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, जांच तेज
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post