Samachar Post रिपोर्टर, रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर में 32 संस्थानों को फर्जी घोषित किया है, जिसमें झारखंड का कथित ‘दक्ष विश्वविद्यालय’ भी शामिल है। आयोग ने साफ कहा कि इन संस्थानों की डिग्री न तो सरकारी या निजी नौकरी में मान्य होगी और न ही उच्च शिक्षा के लिए स्वीकार की जाएगी।
मामले की जानकारी
दक्ष विश्वविद्यालय झारखंड के भास्कर पथ, न्यू पुनदाग, मसीबारी, रांची – 834007 में बताया गया है। स्थानीय जांच में पाया गया कि यहाँ कोई वास्तविक शैक्षणिक गतिविधि नहीं हो रही है। ऑनलाइन वेबसाइट मौजूद है, लेकिन उसमें संपर्क नंबर, प्रशासनिक ढांचा या वैध मान्यता नहीं दिखाई देती।
यह भी पढ़ें: रांची में करंट से युवक की मौत, पेड़ पर चढ़कर दतवन तोड़ना पड़ा भारी
विशेषज्ञों की चेतावनी
पूर्व रांची यूनिवर्सिटी सिंडिकेट सदस्य डॉ. अटल पांडे का कहना है कि छात्रों को गुमराह करने वाले पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। स्टेट यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के डॉ. राजकुमार बताते हैं कि फर्जी यूनिवर्सिटी आकर्षक विज्ञापन, जल्दी डिग्री और कम शुल्क दिखाकर छात्रों को फंसाते हैं। पूर्व कुलपति एस.एन. मुंडा का सुझाव है कि किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी वैधता और सरकारी मान्यता जरूर जांचें।
छात्रों के लिए संदेश
UGC की चेतावनी छात्रों को याद दिलाती है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी संस्थान के झांसे में न आएं और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी मान्यता की पुष्टि करें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।