Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत सोमवार को चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में मतदान का क्रम सुबह से ही जारी है। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।
दोपहर 1 बजे तक मतदान आंकड़ा
अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक:
- चास नगर निगम : 26.50% मतदान
- फुसरो नगर परिषद : 35.60% मतदान
अंकड़ों से स्पष्ट है कि फुसरो में मतदान की गति थोड़ी तेज रही, लेकिन दोनों ही क्षेत्रों में मतदान संतोषजनक स्तर पर है।
यह भी पढ़ें: रांची निकाय चुनाव 2026: हिंदपीढ़ी में सुरक्षा कड़ी, एसएसपी राकेश रंजन ने बूथों का किया निरीक्षण
प्रशासन की अपील
स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे समय से मतदान केंद्र पहुंचें और अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि वोट डालना केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। विशेष रूप से युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाता अपने शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मतदान का समय और सुरक्षा
चास और फुसरो के सभी बूथ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया है ताकि मतदाता आसानी और सुरक्षा के साथ मतदान कर सकें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।