Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 24 फरवरी को आयोजित होगी। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बैठक दोपहर 2 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। खास बात यह है कि इसी दिन राज्य सरकार का आम बजट भी विधानसभा में पेश किया जाना है। बजट के दिन कैबिनेट बैठक बुलाए जाने से माना जा रहा है कि सरकार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
यह भी पढ़ें :बजट सत्र की शुरुआत शोक प्रस्ताव से, सीएम ने शहीदों और दिवंगत हस्तियों को दी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतदान भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में कैबिनेट बैठक और बजट प्रस्तुति को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।
Reporter | Samachar Post