Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के आनंद झा ने देशभर में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट बिल्डाथॉन’ में पेशेवर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर झारखंड का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन केवल शीर्ष छह टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।
आनंद झा का अभिनव मॉडल
आनंद की टीम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित “मानवीय और कृत्रिम आवाज की पहचान” पर मॉडल पेश किया। डिजिटल युग में नकली आवाज और भ्रामक सामग्री के खतरे के बीच उनका यह समाधान तकनीकी और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया। निर्णायकों ने उनके विचार की प्रासंगिकता, तकनीकी दक्षता और सामाजिक प्रभाव की जमकर सराहना की।
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को दी मंजूरी
करियर और अनुभव
आनंद झा वर्तमान में टाइगर एनालिटिक्स में सीनियर डेटा इंजीनियर हैं। उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, यांत्रिक अधिगम, आंकड़ा अभियांत्रिकी और क्लाउड कंप्यूटिंग में 10+ साल का अनुभव है। वे आईआईटी मुंबई से इस क्षेत्र में शोध कर रहे हैं।
शिक्षा और स्कूलिंग
आनंद की स्कूली पढ़ाई रांची में हुई, जहां उन्होंने हमेशा शीर्ष 10 छात्रों में जगह बनाई। उन्होंने बी.टेक और एम.इ. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पिलानी से और पीईएसआईटी, बेंगलुरु से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में किया। इसके अलावा, उन्होंने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से डेटा साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया। 40,000 प्रतिभागियों के बीच रांची का नाम रोशन करने वाले आनंद झा ने अपने AI नवाचार और शोध से साबित किया कि झारखंड भी टेक्नोलॉजी में आगे है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।