Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :जिले के तुबेद कोलियरी में बीती रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी काटा घर के पास पहुंचे और दो-तीन राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी के सुरक्षा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन अपराधी पहले ही वहां से गायब हो चुके थे। इसके बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के रास्तों में नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें :संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, इलाके में सनसनी
पुलिस जांच तेज, साइबर टीम भी लगी
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक आपराधिक गिरोह ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उन्होंने वीडियो और संदेश के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय रहने की बात कही और कोयला परिवहन व खनन कंपनी के प्रबंधक को रंगदारी की धमकी दी। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में साइबर जांच भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
Reporter | Samachar Post