Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS में प्रशासनिक लापरवाही का मामला फिर सामने आया है। पिछले चार दिनों से OPD पंजीकरण बंद है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पंजीकरण काउंटरों पर प्रिंटर की स्याही खत्म होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की पूरी जांच अब CBI करेगी
मरीजों की परेशानियां
रोजाना आने वाले हजारों मरीजों को पर्ची न मिलने के कारण लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई मरीज समय पर डॉक्टर से परामर्श नहीं ले पा रहे। दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीज इलाज के बिना वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।मरीज और उनके परिजन तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बुनियादी संसाधनों की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन की उदासीनता
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ओपीडी प्रिंटर की स्याही खत्म हो गई है। संबंधित विभाग ने नई इंक कार्ट्रिज उपलब्ध नहीं कराई, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है। चार दिनों से यह स्थिति बनी होने से अस्पताल की रोजमर्रा की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ा है।
Reporter | Samachar Post