Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की घोषणा करते हुए बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं को ग्राहक सेवा सुधार पर जोर देने का संदेश दिया। उन्होंने बैंकों और NBFCs से शिकायतों में कमी लाने और सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। MPC ने सर्वसम्मति से रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया। केंद्रीय बैंक ने अपना रुख ‘तटस्थ’ बनाए रखा है।
विशेष शिकायत निवारण अभियान
RBI ने 1 जनवरी से दो महीने का विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया है, ताकि लोकपाल के पास लंबित सभी शिकायतों का समय-bound निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर स्पिरिट और नकली होलोग्राम बरामद
ग्राहक सेवा सुधार के लिए उठाए गए कदम
री-केवाईसी प्रक्रिया में आसानियाँ वित्तीय समावेशन को बढ़ावा, “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान, RBI सिटिजन चार्टर की समीक्षा। सभी सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करना। गवर्नर ने बताया कि 99.8% से अधिक आवेदनों का निपटान तय समय सीमा के भीतर किया जा रहा है।
शिकायतों में वृद्धि और मुख्य मुद्दे
RBI की ‘एकीकृत लोकपाल योजना वार्षिक रिपोर्ट’ (FY 2024-25) के अनुसार, इस वर्ष 13.34 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, 13.55% अधिक पिछली वित्तीय वर्ष की तुलना में कुल शिकायतों में 29.25% लोन और एडवांस से संबंधित क्रेडिट कार्ड शिकायतों में 20.04% की वृद्धि और मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग शिकायतों में 12.74% की कमी। कुल शिकायतों में बैंकों की हिस्सेदारी 81.53%, NBFCs की 14.80% डिजिटल धोखाधड़ी, लोन और क्रेडिट कार्ड विवाद अब भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।