Samachar Post रिपोर्टर, रांची :टेंडर हार्ट स्कूल के होनहार छात्र रौनक राज महतो ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होकर स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया है। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले रौनक की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। रौनक ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर देशभर के हजारों प्रतिभाशाली निशानेबाज़ों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई है। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें :रांची में हॉकी का महाकुंभ, 28 दिसंबर से शुरू होगी विमेंस हॉकी इंडिया लीग
स्कूल प्रबंधन ने जताया गर्व
इस उपलब्धि पर टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने खुशी जताते हुए कहा कि रौनक की सफलता वर्षों की साधना, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रौनक भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएंगे। विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहन्ती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रौनक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Reporter | Samachar Post