Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। रांची DC मंजूनाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें :दून एक्सप्रेस के कोच से RPF ने बरामद किए 35 जीवित कछुए, तस्करी की आशंका
DC और SSP ने दी श्रद्धांजलि
DC भजंत्री ने कहा कि लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका बलिदान युवाओं और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
अल्बर्ट एक्का की वीर गाथा देश के लिए प्रेरणा
DC ने आगे कहा कि अल्बर्ट एक्का की वीर गाथा राष्ट्र के लिए अमिट योगदान है। देश उनकी बहादुरी और देशभक्ति को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। इस पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम उनके अद्वितीय साहस और देशभक्ति की भावना को सलाम करने का अवसर साबित हुआ।
Reporter | Samachar Post