Samachar Post डेस्क, रांची :उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है। खराब मौसम की वजह से कई उड़ानों के लेट होने या प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर लें और निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
यह भी पढ़ें :झारखंड में शीतलहर और घना कोहरा: जनजीवन अस्त-व्यस्त, परिवहन सेवाएं प्रभावित
एयरलाइंस से संपर्क में रहने की अपील
AAI ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में रहें और उड़ानों की जानकारी केवल आधिकारिक चैनलों से प्राप्त करें। इसके अलावा, चेक-इन और सुरक्षा जांच प्रक्रिया के लिए सामान्य से अधिक समय रखने की सलाह दी गई है। घने कोहरे को देखते हुए प्रभावित एयरपोर्ट्स पर यात्री सुविधा से जुड़े विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ और हेल्प टीमों की तैनाती की गई है, ताकि खराब मौसम के बावजूद संचालन सुचारू बना रहे।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : AAI
AAI ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खराब मौसम के दौरान भी सुरक्षित, सुचारू और सुविधाजनक एयरपोर्ट संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट नंबर
- इंडिगो: 0124 497 3838
- एयर इंडिया: 011 6932 9333
- स्पाइसजेट: 0124 498 3410 / 0124 710 1600
- एयर इंडिया एक्सप्रेस: 0124 443 5600 / 0124 693 5600
- अकासा एयर: 9606112131
- एलायंस एयर: 044-35113511
Reporter | Samachar Post