CM हेमंत सोरेन आज 1,927 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, मोरहाबादी में भव्य समारोह

Meenu | December 30, 2025 | 10:54 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, 30 दिसंबर 2025 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित CGL प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 1,927 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है।

यह भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे लोक भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

6 विभागों में होगी नियुक्ति

नियुक्ति पत्र निम्नलिखित पदों के लिए दिए जाएंगे 847 ASO (सहायक सचिवालय अधिकारी), 288 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 178 अंचल निरीक्षक कार्मिक विभाग द्वारा अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच पहले ही पूरी की जा चुकी है और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वित्त सचिव प्रशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें