Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा के 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन विपक्ष के जोरदार हंगामे की वजह से बाधित हो गया। सत्र शुरू होते ही नारेबाजी और शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। आज सत्र की दूसरी पाली में राज्य सरकार वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। यह बजट वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा आज से; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत
Reporter | Samachar Post