Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची और पूरे झारखंड में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से जल्द राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट जारी है और अगले 3-4 दिनों तक खास बदलाव की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें :चतरा में खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, 4 गंभीर
तापमान रिकॉर्ड: कई इलाकों में कड़ाके की ठंड
राज्य के विभिन्न जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 2–3°C तक गिर गया है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9°C रहा। कांके और कोल्हान क्षेत्रों में तापमान लगभग 2.5°C दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज में तापमान 0.9°C रिकॉर्ड हुआ, जो कई वर्षों में सबसे कम है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड और ज्यादा तीव्र रूप से महसूस की जा रही है। कई इलाकों में लोगों ने सुबह-सुबह गर्म कपड़ों और चाय-कॉफी पर जोर देना शुरू कर दिया है।
हवाई सेवाओं पर कोहरे का असर
घने कोहरे के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बीते 24 घंटे में 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कई फ्लाइटें अपनी नियमित समय से देरी से चलीं, विशेष रूप से सुबह की उड़ानों को सबसे अधिक प्रभावित होना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि मौसम साफ होने पर उड़ान सेवाएं फिर सामान्य हो जाएंगी।
Reporter | Samachar Post