Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया। संजय नगर नाला के पास एकत्रित होकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान निम्नलिखित के रूप में की है मोहम्मद वाजिद (20) परसूडीह निवासी, मोहम्मद राज (19) मकदमपुर निवासी, मोहम्मद समीर (20) तीनों आरोपी संजय नगर नाला के पास किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे।
यह भी पढ़ें :पाकुड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
बरामद हथियार और साजिश का खुलासा
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और लोहे का धारदार चापड़ बरामद हुआ। सिटी एसपी कुमार शिवाशिश के अनुसार, ये हथियार यह संकेत देते हैं कि आरोपी किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले थे।
आपराधिक नेटवर्क व संभावित साथियों की जांच शुरू
15 दिसंबर की शाम बागबेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तुरंत छापेमारी की, जिससे संभावित अपराध को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है और उनके आपराधिक नेटवर्क व संभावित साथियों की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post