Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गुमला पहुंचे। उन्होंने परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें :महिलाओं के रोजगार को नई उड़ान: अब 2 लाख तक की मदद देगी नीतीश सरकार- राज्यपाल का बड़ा ऐलान
इस दौरान मरांडी ने कहा कि शहीद अल्बर्ट एक्का का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भूल सकता। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके बलिदान को नमन करते हैं। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Reporter | Samachar Post