Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की है। 7 जून 2019 को भलुवा बिसनपुर गांव में कलीम अंसारी (पिता स्व. जफीर मिया) की हत्या हुई थी। इस मामले में बिरनी थाना में कांड संख्या 90/2019 दर्ज की गई थी। जांच में कुल सात लोगों को आरोपी पाया गया।
यह भी पढ़ें: घूसकांड में बड़ा ट्विस्ट: चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम की कार छुड़ाने के लिए ठेकेदार ने ED में जमा किया 31 लाख का FD
आरोपियों की स्थिति
पुलिस की कस्टडी में अहमद राजा, फरार शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन और गुलाम रसूल, जमानत प्राप्त चार अन्य आरोपी कोर्ट ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था।
पुलिस कार्रवाई
बिरनी थाना भरकट्टा के ओपी की टीम ने बुधवार को फरार आरोपियों के घर जाकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि शेष फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए अभियान जारी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।