Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन WILEP के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (13010) के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के हैं। घटना धनबाद मंडल में उस समय सामने आई जब वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर RPF की टास्क टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रही थी।
यह भी पढ़ें :नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित
जांच के दौरान मिले कछुए, वन विभाग को सौंपे गए
टीम को सूचना मिली कि ट्रेन के महिला कोच में कछुओं की तस्करी की जा रही है। प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर पहुंचकर टीम ने कोच की जांच की और सीट के नीचे तीन कपड़े के थैले पाए। आस-पास बैठी महिला यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने थैलों पर दावा नहीं किया। थैलों को खोला गया तो उसमें जूट के बोरे में रखे 35 जीवित कछुए मिले। RPF ने तुरंत कछुओं को जब्त कर पोस्ट लाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद कछुओं को वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सौंप दिया गया ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Reporter | Samachar Post