Samachar Post डेस्क, रांची :विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन अब टीम के हेड कोच होंगे। रंगराजन पहले ही RCB के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने टीम के पिछले कोच बेन सॉयर, माइक हेसन और ल्यूक विलियम्स के साथ काम किया है। उनकी मौजूदगी में RCB ने 2024 में अपना पहला WPL खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें :गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 20 टन कोयला और पांच बाइक जब्त
नई बॉलिंग कोच: अन्या श्रब्सोल
इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रब्सोल को टीम का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। यह उनके लिए WPL में पहली कोचिंग जिम्मेदारी होगी। श्रब्सोल 2017 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा थीं और 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड की सदर्न वाइपर्स टीम में खिलाड़ी और सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं। वे अब RCB में सुनैत्रा परांजपे की जगह लेंगी। टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आर. मुरलीधर बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे और नवनीता गौतम हेड फिजियो के रूप में टीम के साथ काम जारी रखेंगी।
पहली चुनौती: खिलाड़ियों का रिटेंशन
मालोलन रंगराजन की पहली बड़ी जिम्मेदारी टीम के खिलाड़ियों का रिटेंशन तय करना होगी। RCB को 5 नवंबर तक यह तय करना है कि किन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम स्मृति मंधाना को कप्तान और पहली रिटेंशन के रूप में बरकरार रखेगी। इसके अलावा एलिसे पेरी, ऋचा घोष, सोफी मोलिन्यू और श्रेयांका पाटिल के साथ भी बातचीत जारी है। WPL 2026 का आयोजन 8 जनवरी से फरवरी की शुरुआत तक होगा। मेगा ऑक्शन की संभावना 26 नवंबर, नई दिल्ली में जताई जा रही
Reporter | Samachar Post