शेयर बाजार में हल्की बढ़त, रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशक रहे सतर्क

Samachar Post डेस्क, रांची : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 85,824 और निफ्टी 26,251 तक पहुंचा। हालांकि गुरुवार को बने नए रिकॉर्ड स्तर के बाद बाजार में तेज उछाल नहीं दिखा, क्योंकि निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की। गुरुवार को सेंसेक्स 86,055 और निफ्टी 26,310 के नए लाइफटाइम हाई तक पहुंच गए थे।

FPIs की बिकवाली से बाजार पर दबाव

विशेषज्ञों का कहना है कि रिकॉर्ड स्तरों के बाद विदेशी निवेशक (FPI) बिकवाली मोड में दिखाई दिए, जिससे इंडेक्स पर हल्का दबाव बना। इसके अलावा, आने वाले मेगा IPO और ग्लोबल आर्थिक संकेत भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: JSSC भर्ती 2025: 3,451 पदों के लिए निकला विज्ञापन, ऐसे करें आवेदन

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

  • मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स कमजोर
  • ऑटो, FMCG, IT, PSU बैंक हल्की बढ़त
  • मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल-गैस गिरावट

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में रहेगा। घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है, लेकिन ऊंचाइयों पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है।

ग्लोबल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुख भी मिश्रित रहा। अमेरिकी बाजार छुट्टी के कारण शांत, एशियाई बाजार कोरिया और जापान में गिरावट ताइवान, हांगकांग और सिंगापुर बढ़त दर्ज बाजार अब किसी नए संकेत का इंतजार कर रहा है, जो यह तय करेगा कि इंडेक्स आगे नई ऊंचाई छूएंगे या कुछ समय के लिए धीमे पड़ेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें