Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर मंगलवार को सिमडेगा में ‘रन फॉर झारखंड’ का भव्य आयोजन किया गया। डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारी, छात्र, पुलिस जवान, खिलाड़ी और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए और राज्य की एकजुटता, विकास तथा समृद्धि का संदेश दिया।
अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू हुई दौड़
4 किलोमीटर की यह दौड़ अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर बाजार टांड़ रोड, केलाघाघ मोड़ और झूलन सिंह चौक से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। पूरे रूट पर प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर रहा।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह की विवादित पत्थर खदान में खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 5 घायल
25वें वर्ष पर विशेष संदेश
इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने झारखंड के स्वर्णिम भविष्य का संकल्प लिया। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि “यह दौड़ राज्य के विकास, शांति और एकता का प्रतीक है।” लोगों ने भी मजबूत और समृद्ध झारखंड बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में पीडीजे राजीव रंजन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी अधिकारी, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी और शहरवासी मौजूद रहे। चार किलोमीटर दौड़ने के बाद भी सभी प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।