Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, रांची में Nikshya Enrollment पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन रांची, डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ. एस. बास्की ने की।
यह भी पढ़ें :सरायकेला: घर में ताला तोड़कर बड़ी चोरी, ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
प्रशिक्षण का संचालन और प्रतिभागी
इस कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक (यक्ष्मा कार्यक्रम), श्री राकेश राय ने किया। प्रशिक्षण में रांची जिले के सभी प्रखंडों के सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर (STLS) और लैब टेक्नीशियन (LT) ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान फजले अली और अमरेश चौधरी ने प्रतिभागियों को टीबी रोगियों के एनरोलमेंट और जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य था सभी मरीजों का समय पर Nikshya Enrollment सुनिश्चित करना, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी के बारे में जानकारी देना, टीबी रोगियों को समय पर इलाज के लिए प्रोत्साहित करना, समुदाय में जागरूकता बढ़ाना, मरीजों की जांच से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी एकत्र करना, इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मी अब अधिक प्रभावी ढंग से टीबी रोगियों की निगरानी और उपचार में योगदान कर सकेंगे।
Reporter | Samachar Post