रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

Rupa Kumari | November 27, 2025 | 03:35 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: रांची: धान की फसल चोरी, किसान की मेहनत और उम्मीदें उजड़ गईं

स्थानीय लोगों का गुस्सा और सड़क जाम

हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दिया। उनका कहना था कि बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने किया नियंत्रण प्रयास

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके। पुलिस घटना की संपूर्ण जांच कर रही है और बस चालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें