Samachar Post रिपोर्टर, रांची :अवैध कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज़ हो रही है। इसी कड़ी में बीती रात नामकुम थाना पुलिस ने 25 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब पंजाब से रांची होते हुए बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया और नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें :घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन हाई अलर्ट पर
जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके अंदर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, यह खेप बिहार में अवैध सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी।
फिलहाल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शराब की गिनती और जब्ती प्रक्रिया जारी है। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अवैध शराब और गैरकानूनी धंधों पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
Reporter | Samachar Post