Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) के अवसर पर रांची जिला में संविधान दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय ब्लॉक-A के पोर्टिको क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा, भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हमें संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच: पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट
संविधान के महत्व पर चर्चा
उपस्थित अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान के आदर्शों के अनुसार समाज में न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।