Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में मंगलवार देर शाम पुलिस की नियमित वाहन जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार युवक कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा हुआ है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
यह भी पढ़ें: पुल पर स्कॉर्पियो से अचानक निकला धुआं, अफरा-तफरी से कुछ देर रोका गया ट्रैफिक
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, गतिविधियों और हथियारों की आपूर्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का मानना है कि उससे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।