- राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक
Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़:रामगढ़ के कृष्ण बल्लभ +2 उच्च विद्यालय, लारी चितरपुर के छात्र प्रिंस नायक ने एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता श्रीनगर के वजिर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी। प्रिंस की इस सफलता ने न केवल रामगढ़ जिला बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
खेलो झारखंड प्रतियोगिता खिलाड़ीयों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है: जिला प्रशासन
जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा, खेलो झारखंड प्रतियोगिता से रामगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। अन्य बच्चे भी खेलों में आगे बढ़ें। जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ खेलों में भी सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें :रांची: नर्सिंग छात्र आभाष कुमार ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
शिक्षक व खेलप्रेमी में खुशी की लहर
प्रिंस नायक को बधाई देने वालों में शामिल थे एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, रामगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, बीईईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ मो. इंशा अल्ला, प्रशिक्षक गौरीशंकर दांगी, प्राचार्य राजदीप कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक रौशन करमाली, और जिले के कई शिक्षक व खेलप्रेमी।
Reporter | Samachar Post