Samachar Post डेस्क, रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे से लौटते ही सीधे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचकर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
यह भी पढ़ें :मोबाइल नहीं मिलने पर महिला ने 3 बच्चों के साथ खाया ज़हर, चारों की मौत
10 नवंबर को हुआ था धमाका
10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है।
पीएम मोदी ने मरीजों और डॉक्टरों से की बात
भूटान से लौटने के बाद पीएम मोदी सीधे एयरपोर्ट से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विस्फोट में घायल लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की, उनका हालचाल जाना, डॉक्टरों से इलाज और मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया था कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो, हर संभव मेडिकल सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
सरकार घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए
पीएम मोदी ने घटना के दिन ही गृह मंत्री और सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया, कहा कि जांच एजेंसियां इस आतंकी हमले की जड़ तक पहुंचने में जुटी हैं।
Reporter | Samachar Post